Home Guard Bharti: 59 हजार होमगार्ड के पदों पर होगी भर्ती पढ़ें पूरी जानकारी

Home Guard Bharti: अगर आप लंबे समय से होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आप सभी के लिए बहुत बड़ी अपडेट है जी हां आप सभी को बता दे की कल 59000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती उत्तर प्रदेश और दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश में किया जाएगा, उत्तर प्रदेश में कुल 44000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती निकल जाएगी तो वहीं दिल्ली में 15000 पदों पर होमगार्ड भर्ती आने वाली है।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती को लेकर दो बड़ी अपडेट भी सामने आ चुकी है, इस भर्ती की तैयारी शुरू कर दी गई है जैसे ही कैबिनेट से भर्ती की मंजूरी मिलती है, इसका नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे, दूसरी बड़ी अपडेट है कि इस बार उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में लिखित परीक्षा का प्रावधान भी शामिल होने वाला है इसलिए आप सभी लिखित परीक्षा की तैयारी को शुरू कर दें। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवार की मेरिट जिला वार बनाई जाएगी।

15000 पदों पर दिल्ली में होगी होमगार्ड की भर्ती

उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली में भी 15 000 से अधिक पदों पर होमगार्ड की भर्ती की जाएगी, पिछले कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल ने नवनियुक्त होम गार्ड जवानों को  संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में आगे 15000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। हालांकि यह भर्ती कब आएगी, इसकी ऑफिशियल डेट अभी सामने नहीं आई है।

होमगार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से कम से कम 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उम्मीदवार के पास शारीरिक योग्यता भी होनी चाहिए। शारीरिक योग्यता की जानकारी के लिए आफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करें।

इसके अलावा होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित की जा सकती है। ऐसे उम्मीदवार जो आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं उन्हें आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।

इस महीने आयेगी यूपी होमगार्ड की भर्ती

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 44000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कब शुरू की जाएगी, इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी विभाग की तरफ से नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट और अन्य सूत्रों का मानना है कि होमगार्ड विभाग खुद के भर्ती बोर्ड के गठन के लिए फरवरी बजट सत्र में विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेगी। मंजूरी मिलने के बाद भर्ती बोर्ड का गठन होगा और उसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी के बाद मार्च महीने में नोटिफिकेशन आ सकता है।

One thought on “Home Guard Bharti: 59 हजार होमगार्ड के पदों पर होगी भर्ती पढ़ें पूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *