Content Writing: अगर आज के समय में आप भी सब की तरह ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए काफी शानदार है। क्योंकि आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आप कंटेंट राइटिंग करके प्रतिदिन 500 रुपए से लेकर 1000 रुपये कैसे कमा सकते हैं। सबसे पहले आपको बताएंगे कि कंटेंट राइटिंग होता क्या है? और कंटेंट राइटिंग करने के लिए कौन-कौन सी स्केल होनी चाहिए इन सब के बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।
अगर आप वाकई में कंटेंट राइटिंग करके अच्छा खासा पैसा कमाना चाहते हैं, तो आपको बता दे आज के समय में कंटेंट राइटिंग कर लोग हजारों लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। अगर आपका भी मन है पार्ट टाइम (Part Time Content Writing) या फुल टाइम कंटेंट राइटिंग (Full Time Content Writing) करके पैसा कमाने का तो इस आर्टिकल को कृपया ध्यान से पढ़ें।
क्या है कंटेंट राइटिंग?
कंटेंट राइटिंग भी एक प्रकार का प्रक्रिया है जिसमें हाई क्वालिटी के कंटेंट को डिजाइन किया जाता है, कंटेंट राइटिंग का मतलब होता है किसी विषय के बारे में लिखना जैसे ब्लॉक पोस्ट, सोशल मीडिया पोस्ट, बुक टाइपिंग, कोर्स टाइपिंग आदि शामिल है। सबसे मजे की बात है कि कंटेंट राइटिंग को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है, हालांकि आज के समय में ऑनलाइन कंटेंट राइटिंग वेबसाइट के माध्यम से काफी चर्चित हो चुका है।
आसान शब्दों में कहे, तो कंटेंट राइटिंग में आपको किसी एक टॉपिक जैसे पनीर कैसे बनाएं? IAS कैसे बने? प्रोफेसर कैसे बने? IAS बनने के लिए जरूरी योग्यता? आईपीएल 2025 कब और कहां होगा? इन सब के बारे में जानकारी लिखना ही कंटेंट राइटिंग कह सकते हैं।
कंटेंट राइटिंग करने के लिए जरूरी योग्यता?
अगर आप कंटेंट राइटिंग करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ महत्वपूर्ण स्किल होना चाहिए, जिसके बाद आप कंटेंट राइटिंग कर सकते हैं, हालांकि आप इसे सीख भी सकते हैं।
- आपको किसी एक विषय का नॉलेज होना चाहिए। जैसे एजुकेशन /टेक्नोलॉजी/ फाइनेंस/ ऑटोमोबाइल / राजनीति/ बायोग्राफी/ इंटरव्यू आदि।
- आपको कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर टाइपिंग आना चाहिए।
- ऐसा कंटेंट लिखना आना चाहिए जो लोगों की हेल्प करें और उनकी की समस्या का समाधान करें।
- कंटेंट राइटिंग को पाठकों की जरूरत को समझने का क्षमता होनी चाहिए।
- कंटेंट राइटिंग के माध्यम से लिखे गए लेख का वर्तनी सही होनी चाहिए।
- जानकारी सरल और सटीक भाषा में लिखा होना चाहिए।
Content Writing Se Daily Paisa Kaise Kamaye: कंटेंट राइटिंग से पैसा कैसे कमाए?
कंटेंट राइटिंग से पैसा कमाने के लिए कंटेंट लिखना पड़ेगा आप कंटेंट निम्नलिखित प्लेटफार्म पर लिख सकते हैं।
आज के समय में कंटेंट राइटर किसी एक कंटेंट को लिखने के लिए 30 रुपये से लेकर 200 रुपये लेते हैं। हालांकि यह डिपेंड करता है कि कंटेंट किस टॉपिक पर है? कंटेंट कितने शब्द का लिखना है? और कंटेंट कब लिखना है?
- वर्डप्रेस पर कंटेंट राइटिंग: वर्डप्रेस पर आप अपना एक ब्लॉक बनाकर के, कंटेंट राइटिंग कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने ब्लॉक पर Ads, Sponsored Link, Banner लगा के पैसा कमा सकते है।
- न्यूज़ वेबसाइट पर: आप कंटेंट राइटिंग के लिए किसी न्यूज़ वेबसाइट पर कांटेक्ट कर सकते हैं।
- ब्लॉग बना कर : आप खुद की अपनी वेबसाइट बनाकर, उस पर कंटेंट राइटिंग कर सकते हैं।
- Blogger: ब्लॉगर पर भी आप खुद की वेबसाइट बनाकर कंटेंट राइटिंग कर सकते हैं और उसे Ads, Sponsored Link, Banner Ads से मोनेटाइज कर सकते हैं।
इसके अलावा आप कंटेंट राइटिंग Facebook, Twitter, Instagram, LinkedIn, Reddit और Quara पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट क्रिएट करके कर सकते हैं। यहां पर पहले आपको फॉलोवर्स बनाना होगा, जिसके बाद आप अपने कंटेंट को Monetize कर पैसा कमा सकते हैं।
Sir hamara hai sir sarkar naukari sapna hai please sir